22 मार्च से चैत्र नवरात्रि होने जा रही है शुरू, जानिए वत्र के दौरान क्या खाएं क्या ना खाएं

चैत्र नवरात्रि का पर्व नजदीक है और इसको लेकर तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही है। चैत्र नवरात्रि में व्रत रखना जीवन के कई काल कष्टों से मुक्ति दिलाता है। साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। चैत्र नवरात्रि इस बार 22 मार्च से शुरू हो रहा है। मां दुर्गा के भक्त इन 9 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को हर्षोल्लास से मनाते हैं और व्रत रखकर मां दुर्गा की कृपा भी पाते हैं। बात अगर नवरात्रि की करें तो नवरात्रि साल में 4 बार आती है शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि, मध्य गुप्त नवरात्रि और आषाढ़ गुप्त नवरात्रि।

इस बार नवरात्रि 22 मार्च को शुरू होकर 30 मार्च को समाप्त होगी। नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोगों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। अगर आप इस नवरात्रि व्रत रखने जा रहे हैं तो हम आपको व्रत के दौरान खानपान में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और क्या कुछ ध्यान रखना चाहिए इस बारे में बताने जा रहे हैं।

तो आइए इस बारे में जाने।

चैत्र नवरात्रि के दौरान व्रत रखते वाले लोगों को सात्विक भोजन ही करना चाहिए या काफी शुभ होता है। नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोगों को भूलकर भी लहसुन प्याज या फिर गेहूं का आटा, चावल, बैंगन और मशरूम जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के दौरान व्रत करने वाले लोग आलू, शकरकंद और अरबी से बनी सब्जियां खा सकते हैं

इसके अलावा साबूदाना, सिंघाड़ा का आटा, आलू शकरकंद और लौकी तथा अरबी खाई जा सकती है। इसके अलावा पालक, कद्दू का भी सेवन किया जा सकता है। नवरात्रि के दौरान मसालों से परहेज करना चाहिए। गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी, हींग, सरसों, मेथी के बीज इत्यादि चीजों को बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के दिन जीरा और काली मिर्च खाई जा सकती हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending