अमेरिका। दुनिया में बहुत से ऐसी घटनाएं होती है जिन पर यकीन तक नही करा जा सकता। यहां तक कि कभी कभी तो आंखो देखी कानों सुनी घटना पर भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला उटाह (Utah) से सामने आया है। जहां महिला ने उटाह से हवाई (Hawai) के लिए उड़ान भरी थी। प्लेन में बैठने से पहले उसे पता भी नहीं था कि वो गर्भवती (Pregnant) है। वहीं जब वो प्लेन से नीचे उतरी, तब उसकी गोद में एक बच्चा था। अचानक फ्लाइट में उसके पेट में दर्द हुआ और डिलीवरी भी हो गई। बताया जा रहा कि बच्चे जन्म सातवें महीने में ही हो गया। हैरानी की बात तो ये है कि महिला को जानकारी ही नहीं थी कि वो प्रेग्नेंट है।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, उटाह की रहने वाली लावीनिया मूंगा अपने परिवार के साथ सुबह हवाई के लिए फ्लाइट में बैठी थीं। उड़ान के कुछ ही समय बाद लावीनिया के पेट में दर्द होने लगा। फ्लाइट अटेंडेंट्स ने लावीनिया की मदद की। लावीनिया के उटाह से हवाई तक के तीन घंटे की जर्नी में ही ये सारी घटना घटी। फ्लाइट में कई डॉक्टर्स भी मौजूद थे। उनकी देखरेख में सात महीने की प्रेग्नेंट लावीनिया ने बच्चे को जन्म दिया। हैरानी की बात तो यह है की लावीनिया को पता ही नहीं था कि वो प्रेग्नेंट थी। उन्होने इस मिरेकल बेबी का नाम रेमंड रखा। अब बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ है। इसके अलावा फ्लाइट मेडिकल क्रू ने दोनों की हेल्थ सुविधा को देखते हुए फंड रेज का बीड़ा उठाया।