स्वामी विवेकानंद हमेशा से युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। स्वामी विवेकानंद की कही गई बातें युवा अपने जीवन में फॉलो करते हैं और भी आगे बढ़ते भी हैं। उनके द्वारा बताई गई बातें आज के परिपेक्ष में सही साबित हो रही हैं। इस लेख में हम आपको स्वामी विवेकानंद द्वारा जीवन में कामयाबी पानी के सूत्रों के बारे में बताई गई बातों को बताने जा रहे हैं।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि ” जिस समय जिस काम का संकल्प करो उस काम को उसी समय पूरा करो वरना लोग आप पर विश्वास नहीं करेंगे “। कहने का अर्थ है कि जिस समय आप किसी काम को करने का संकल्प लेते हैं तो आपको उस काम को करने के लिए लग जाना चाहिए, अन्यथा लोगों को यह लगेगा कि आप बस बात ही करते हैं काम नहीं।

2. स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि ” उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम अपने लक्ष्य को प्राप्त ना कर लो “। स्वामी विवेकानंद के इस कथन का मतलब है कि आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करनी होगी। आपको तब तक मेहनत करनी होगी जब तक आप अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते।
3. स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि ” दिन में एक बार खुद से जरूर बात करो वरना आप दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात करने का मौका खो देंगे “। कहने का अर्थ है कि आपको एकांत में रहकर दिन में एक बार खुद का विश्लेषण जरूर करना चाहिए कि आप क्या कर रहे हैं, आप की योजना क्या है और आप आगे बढ़ने के लिए क्या कुछ करेंगे।

4. स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को लेकर कहा था कि ” दुनिया एक महान व्यायामशाला है जहां हम सभी दुखों को मजबूत करने के लिए आते हैं”।