सुबह उठकर क्या आप भी करते हैं ये गलतियां ?

वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन से जुड़ी कई बातों का वर्णन किया गया है। हम क्या कुछ करते हैं और इनका किस प्रकार से प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है इस बारे में भी कई बातें बताई गई हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी सुबह उठने के बाद इंसान को कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए, वरना इससे जीवन कष्टों से भर जाता है और हमेशा पैसों की तंगी उस इंसान के पास बनी रहती है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

तो आइए इस बारे में जाने।

1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक जब कोई व्यक्ति सुबह उठे तो उसे अपनी खुद की परछाई नहीं देखनी चाहिए। दरअसल, ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इससे आर्थिक नुकसान होता है।
2. वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह उठकर जूठे बर्तनों को भी नहीं देखना चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि जूठे बर्तनों को रात में ही धो लेना शुभ होता है और इससे घर की दरिद्रता भी समाप्त होती है।
3. वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठने के बाद सबसे पहले शीशा नहीं देखना चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
4. सुबह उठने के साथ ही किसी हिंसक पशु या फिर जानवर की पेंटिंग नहीं देखनी चाहिए क्योंकि ये अशुभ माना जाता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार व्यक्ति के भीतर होने लगता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending