सर्वाइकल पेन में काफी आराम दिलाते हैं ये तेल, जानिए कैसे ?

कई बार जब हम सुबह सोकर उठते हैं तो हमारे गले में अचानक से एक दर्द होता है जिस कारण से हम दिन भर इस दर्द के कारण परेशान रहते हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है कि रात को तकिए इस सही पोजीशन ना होने के कारण हमारा गला गलत स्थिति में रहता है जिस कारण से सुबह गले में दर्द होता है। इसे सर्वाइकल के दर्द के नाम से जाना जाता है। गलत पोजीशन में सोने के कारण सर्वाइकल का दर्द होना एक आम बात सी होती है।
ऐसे में अगर आपको भी रात को गलत पोजीशन में सोने से सर्वाइकल पेन हो रहा है तो इसमें कुछ तेल आपकी मदद कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सर्वाइकल पेन के दौरान लगाए जाने वाले कुछ तेलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्वाइकल पेन के दर्द को दूर करते हैं इस बारे में जाने।
1. अगर आप रात को गलत पोजीशन में सो गए और आपको सर्वाइकल पेन हो रहा है तो इस दर्द को दूर करने के लिए जैतून का तेल आपकी मदद कर सकता है। जैतून के तेल से अपने गले की मालिश करें इसमें मौजूद गुणकारी पोषक तत्व ब्लड सरकुलेशन को बेहतर कर सर्वाइकल पेन से राहत दिलाते हैं।
2. सर्वाइकल पेन की समस्या में बादाम का तेल भी काफी काम आता है। दरअसल, सर्वाइकल पेन में बादाम का तेल लगाकर मालिश करने से सर्वाइकल के दर्द से राहत मिलती है। बादाम के तेल की तासीर दर्शन गर्म होती है जिस कारण से यह ब्लड सरकुलेशन को बेहतर कर सर्वाइकल पेन को दूर करता है।
3. सर्वाइकल पेन में तिल का तेल भी काफी फायदेमंद माना गया है। तिल के तेल द्वारा मालिश करने से मांसपेशियों का तनाव दूर होता है और सर्वाइकल पेन छूमंतर हो जाता है। तिल के तेल से मालिश करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इससे शरीर के जोड़ों में होने वाले दर्द और एयरटेल से भी छुटकारा मिलता है।
4. सर्वाइकल पेन में सरसों का तेल भी काफी फायदेमंद माना गया है। अगर रात को गलत पोजीशन में सोने के कारण आपको सर्वाइकल पेन हो गया है तो इसके लिए आप तेल को थोड़ा गर्म कर उसमें दो कली लहसुन मिलाकर इस दिल को अगर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं तो से जल्द ही राहत मिलती है। सरसों का तेल शरीर के ब्लड सरकुलेशन को बेहतर करता है इस कारण से सर्वाइकल पेन जल्दी दूर हो जाता है।
Disclaimer:  यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि  V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending