विटामिन C की कमी के कारण होती है, दांतों में समस्या तो जानिए कैसे ?

दातों का ख्याल रखना है काफी जरूरी। शरीर के अन्य अंगों की तरह भी दांत एक महत्वपूर्ण अंग है। अगर दांत कमजोर होंगे तो कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दांत में सूजन, खून आना या मुंह से दुर्गंध आना बड़ी समस्याओं में से एक है।

दरअसल दांतों का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है दरअसल दातों में कई प्रकार की परेशानियां विटामिन सी की कमी के कारण आती है। इसलिए हम आपको विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन और इससे होने वाले दांतो को हो फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

तो आइए इस बारे में जाने।

1. शरीर की इम्युनिटी भी उस समय कमजोर हो जाती है जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी नहीं मिलता है। शरीर की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

2. मसूड़ों में खून आना और लाल सूजे हुए मसूड़ों का कारण विटामिन सी की कमी हो सकता है। दरअसल, शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी ना मिलने पर मसूड़ों के टिशु कमजोर हो जाते हैं इसीलिए हमें अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने की आवश्यकता है।

3. इसके अलावा विटामिन सी खुरदरी स्किन का भी कारण होता है। शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण स्किन और बाल भी कमजोर बनते हैं। ऐसे में विटामिन सी को अपने खाद्य पदार्थ में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

अगर बात विटामिन सी रिच फूड्स करें तो हमें डाइट में पपीता ब्रोकली स्ट्रॉबेरी संतरा नींबू इत्यादि को शामिल करना चाहिए क्योंकि यह चीजें शरीर में विटामिन सी की पूर्ति करते हैं। बता दें कि विटामिन सी शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने के साथ ही शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत करने का कार्य करता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों, सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending