अक्सर हम अपने घर में सजावट की चीजों को रखते हैं। जैसे कि कोई शोपीस या फिर मूर्तियां। वास्तुशास्त्र की माने तो कुछ ऐसी चीजे होती हैं जिन्हें अगर घर में रखा जाए तो घर में सुख शांति और समृद्धि आती है तथा कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। जीवन की कई बाधाओं से मुक्ति भी मिलती है।
इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने घर में जरूर रखना चाहिए क्योंकि इन चीजों को घर में रखने से सकारात्मकता आती है और जीवन की कई बाधाएं दूर होने लगती हैं।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हंस के जुड़े की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। माना जाता है कि घर में हंस के जोड़े की मूर्ति रखने पर धन में वृद्धि और परिवार के सदस्यों में हमेशा प्रेम बना रहता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
2. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी भी पैसों की कमी ना हो तो आपके घर में पीतल या फिर सफेद पत्थर की गाय की मूर्ति जरूर होनी चाहिए। माना जाता है कि पीतल या फिर पत्थर के गाय की मूर्ति घर में रहने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है तथा घर के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
3. कछुए को दीर्घायु और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। घर की तिजोरी में अगर चांदी का कछुआ रखा जाए तो माना जाता है कि घर में पैसों की कमी कभी नहीं होती है और उस घर पर हमेशा धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।