हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे। हर इंसान चाहता है कि वह दुखों से दूर रहे और उसके सभी काम अच्छे प्रकार से होते रहे। हर इंसान की यह ख्वाहिश भी होती है कि उसके सगे संबंधी और आसपास के लोग भी सुखी रहे। इंसान का मन अगर दुखी रहता है तो उसका मन कहीं नहीं लगता है। वास्तु के कुछ उपाय सुख समृद्धि का रास्ता खोल सकते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ इन्हीं वास्तु के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दीक्षा में जो मंत्र मिला है उसका खूब श्रद्धा से जाप करना चाहिए। इससे जीवन में सुख समृद्धि के मार्ग खुलते हैं।
2. वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को रात को सोने से पहले बुरे सपने आते हैं तो उस व्यक्ति को सोने से पहले अपने बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव जरूर करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से रात को बुरे सपने नहीं आते हैं।
3. शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करना काफी शुभ माना जाता है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने पर भगवान भोलेनाथ की कृपा मिलती है जिससे जीवन के कई काल कष्ट दूर हो जाते हैं।
4. हर शनिवार को एक लोटा गंगाजल पीपल की जड़ में चढ़ाने से शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। इस तरह जीवन में कई काल कष्ट भी दूर हो जाते हैं।
5. इन सबके अलावा सबसे जरूरी है कि आप अपने जीवन में खुशी और सुख समृद्धि को पाने के लिए भगवत गीता का जाप करें। भगवत गीता के सातवां अध्याय अमावस्या को पढ़ें और उसका पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें। इससे जीवन सुखी बनता है।
ReplyForward
|