लोहे की कढ़ाई में इन चीजों के बनाने से करें परहेज, बिगड़ जाता है स्वाद

लोहे की कढ़ाई में खाना बनाना अच्छा होता है लेकिन कई ऐसे डिश होते हैं जिन्हें लोहे की कढ़ाई में बनाना परेशानी से कम नहीं। दरअसल, लोहे की कढ़ाई में कुछ चीजों को बनाना काफी मुश्किल हो जाता है और यह चीजें कढ़ाई में चिपक भी जाती हैं। इस लेख में हम आपको लोहे की कढ़ाई में क्या कुछ नहीं बनाने चाहिए। इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

तो आइए इस बारे में जाने।

1. लोहे की कढ़ाई में मछली नहीं बनाना चाहिए। अगर आप लोहे की कढ़ाई में मछली बनाते हैं तो इससे आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी क्योंकि लोहे की कढ़ाई में मछली बनाने से मछली लोहे की कढ़ाई में चिपकने लगती है। इसलिए इससे पकाना मुश्किल हो जाता है। बता दें कि लोहे की कढ़ाई में मछली बनाने से मछली का स्वाद भी नष्ट होने लगता है।

2. मछली की तरह ही लोहे की कढ़ाई में अंडा भी नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। सेहत पर नुकसान पढ़ने के साथ ही लोहे की कढ़ाई में अंडे बनाने से पेन के भी खराब होने का खतरा रहता है।

3. पास्ता बहुत ही चिपचिपा खाना होता है। इसे लोहे की कढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं बनाया जाना चाहिए। चिपचिपा खाना ना सिर्फ कास्ट आयरन को खराब कर देता है, बल्कि खाने के स्वाद को भी खराब करता है। इसीलिए भूलकर भी लोहे की कढ़ाई में पास्ता जैसी चिपचिपी चीजों को बनाने की गलती ना करें।

4. लोहे की कढ़ाई में एसिडिक फूड्स नहीं बनाने चाहिए क्योंकि इसके कारण डिश में मैट्रिक टेस्ट आ जाता है। ऐसे फूड्स इसमें बहुत ज्यादा खट्टे इनग्रेडिएंट्स का प्रयोग किया जाता हो उन्हें लोहे की कढ़ाई में नहीं बनाना चाहिए।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending