दुनिया अब तरक्की करके काफी आगे बढ़ चुकी है मगर वर्तमान समय में भी कुछ ऐसे लोग है जो कबीलो रहकर अपना जीवन बसर कर रहे हैं उन्हें समय के परिवर्तन होने का कोई अंदाजा ही नही है वह आज भी सदियों पुरानी परंपराओं को निभा रहे हैं जो बेहद डरावनी है। ऐसे ही एक सदियों पुरानी परंपरा इंडोनेशिया में रहने वाले दानी ट्राइब के लोग मानते है। इंडोनेशिया (Indonesia) में रहने वाले दानी ट्राइब (Dani Tribe) में महिलाओं को मिलने वाले दर्द की कहानी सुनकर आपका कलेजा बाहर आ जाएगा। क्यूंकि इस दानी ट्राइब (Dani Tribe) में पति के मरते ही पत्नी के उंगली को काट दिया जाता है इतना ही नहीं यहां तक कि उसकी उंगलियों को आग में पका दिया जाता है। इस जनजाति में पति की मौत के बाद उनकी बीवियों का टॉर्चर शुरू होता है।
इस क्रूर परंपरा के पीछे का मूल कारण है एक किंवदंती। इसके अनुसार अगर पति की मौत हो जाए तो पत्नी को तुरंत अपनी उंगली काट लेनी चाहिए। इसके बाद घाव पर कपड़ा बांध दिया जाता है। इसके बाद घाव को आग में जलाकर पकाया जाता है कहते हैं कि इससे शख्स भूत नहीं बनता और उसकी आत्मा शांत हो जाती है। दानी ट्राइब की अधिकांश बुजुर्ग महिलाओं की अंगुलियां कटी हुई है। ये इसी रिवाज के कारण है।
बता दें कि दानी ट्राइब में महिलाओं की काफी कम उम्र में ही शादी करवा दी जाती है। साथ ही बेहद कच्ची उम्र में इनपर मां बनने की जिम्मेदारी आ जाती है। कई महिलाएं तो प्रसव पीड़ा के दौरान ही मर जाती हैं। अगर बच निकली, तो कमजोरी में इन्हें कई बीमारियां घेर लेती हैं। महिलाओं को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है पति की मौत के बाद, जैसे ही किसी महिला का पति मरता है, उसके लिए नर्क भरी जिंदगी शुरू हो जाती है। हालांकि, अब इंडोनेशिया सरकार ने इसपर बैन लगा दिया है। फिर भी कई लोग आज भी आदमियों की मौत के बाद उनकी पत्नियों की उंगलियां काट देते हैं।
.