मच्छरों को घर से बाहर करने में मदद करते हैं ये पौधे, आज ही ले आए घर

गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है और गर्मियों के मौसम में मच्छरों की परेशानी भी खूब देखने को मिलती है। गर्मी के मौसम में मच्छर से कई प्रकार की बीमारियां भी देखने को मिलती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने घर में लगाते हैं तो मच्छर आपके आसपास भी नहीं फटकेंगे।

तो आइए इस बारे में जाने।

1. मच्छरों की परेशानी से निजात पाने के लिए लेमन ग्रास का पौधा भी घरों में लगाया जाता है। दरअसल, इस पौधे को लगाने से मच्छर दूर भागते हैं और इसकी खुशबू से मूड भी फ्रेश रहता है।
2. रोजमेरी का पौधा भी मच्छरों को भगाने में काफी सहायक होता है। गर्मी के मौसम में ये पौधे अच्छी तरह पनपते भी हैं। इस पौधे को आप अपने घर में गमले में भी लगा सकते हैं। लेकिन ठंडे और सूखे जगह पर इस पौधे को रखना ना भूलें।
3. हार्समिंट का पौधा भी मच्छरों को दूर भगाने में काफी अच्छा माना गया है। अगर आप यह पौधा अपने घर में लगाते हैं तो मच्छर की परेशानी से निजात मिलता है। बता दें कि और हार्समिंट का पौधा कई प्रकार की दवाइयां बनाने में भी उपयोग किया जाता है।
4. मच्छरों को घर से भगाने के लिए लेवेंडर का पौधा भी काफी अच्छा माना गया है। इस पौधे को घर में लगाना मच्छरों को दूर रखने की दिशा में काफी सहायता करता है। बता दें कि लैवंडर के पौधे की खुशबू काफी अच्छी होती है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending