उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस ट्रेन हादसे में ढाई सौ लोगों से ज्यादा की मौत हो गई और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए। आंशिक रूप से घायल होने वाले लोगों की संख्या भी कम नहीं है। इस रेल दुर्घटना के बाद सरकार हर संभव इस रेल दुर्घटना में अपनों को खोने वाले लोगों की मदद कर रहे हैं। इस रेल हादसे में जिन्होंने अपनों को खो दिया उनके जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया जा रहा है।
दरअसल, इस हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है उनमें से कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपने परिवार के सदस्यों का शव तक नहीं मिला है। ऐसे लापता लोगों की लगातार तलाश की जा रही है। इस रेल दुर्घटना में अपनों को खोने वाले लोग अपने हाथ में अपने परिजन का पहचान पत्र लिए मुर्दा घरों के बाहर भटक रहे हैं। ऐसे में रेलवे उन परिवारों को मदद के लिए कई कदम उठा रहा है। लापता लोगों के परिजनों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। साथ ही राज्य सरकार के साथ मिलकर 3 ऑनलाइन लिंक भी तैयार किए गए हैं।
बता दें कि रेलवे ने बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना में प्रभावित लोगों के परिवारों के मदद के लिए उड़ीसा सरकार के साथ मिलकर 3 ऑनलाइन लिंक तैयार किए हैं जहां इस लिंक में मृत्यु की तस्वीरें और तमाम हॉस्पिटल्स में भर्ती यात्रियों के लिस्ट दी गई है।
इस ऑनलाइन लिंक के जरिए परिजन अपने परिवार के सदस्यों का पता लगा सकते हैं। बता दें कि इनमें उन शवों की जानकारी भी दी गई है जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में रेलवे द्वारा एक बयान भी जारी किया गया है। बता दे उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन एक्सिडेंट पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने भी शोक प्रकट किया है।
ReplyForward
|