बढ़ाना है बॉडी का वेट तो पीनट बटर का सेवन करें शुरू, जल्द दिखेगा फायदा

पीनट बटर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। पीनट बटर का सेवन करने से शरीर के घटे हुए वजन को बढ़ाया जा सकता है। वैसे लोग जो काफी दुबले-पतले हैं, उन्हें पीनट बटर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इस लेख में हम आपको पीनट बटर का सेवन करने के फायदों के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

तो आइए इस बारे में जानते हैं।

1. पीनट बटर का सेवन अगर रोटी पर लगाकर किया जाए तो यह काफी अच्छा होता है। अगर रात के समय पीनट बटर को रोटी पर लगाकर इसका सेवन किया जाए तो शरीर के कटे हुए वजन को बढ़ाया जा सकता है।
2. पीनट बटर का सेवन सुबह के नाश्ते में भी किया जा सकता है। सुबह ब्रेड और रोटी के अलावा दलिया में भी पीनट बटर को मिलाकर खाया जा सकता हैं। इससे शरीर के वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती है।
3. शाम के वक्त केले या फिर स्नेक्स के साथ पीनट बटर का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर के वजन को बढ़ाने में मदद मिलती है।
4. पीनट बटर को दूध में मिलाकर भी खाया जा सकता है। एक गिलास दूध में एक चम्मच पीनट बटर मिलाकर पीने से शरीर के घटे हुए वजन को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है साथ ही साथ इससे शरीर को अन फायदे भी मिलते हैं।
Disclaimer:  यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि  V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending