पितृ पक्ष के दौरान दान नहीं करनी चाहिए ये चीजें, नाराज हो सकते हैं पितर

पितृ पक्ष का प्रारंभ 29 सितंबर से हो चुका है जो की 14 अक्टूबर तक चलेगा। पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। पितृपक्ष के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। बात अगर पितृ पक्ष की करें तो पितृ पक्ष के दौरान दान का काफी महत्व है।

लेकिन दान के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान भी रखना जरूरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि पितृपक्ष के दौरान किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

तो आइए इस बारे में जानते हैं।

1. कहा जाता है की पितृ पक्ष के दौरान तेल का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। खासकर सरसों के तेल का दान पितृ पक्ष के दौरान नहीं करने की सलाह दी जाती है  कहा जाता है कि पितृपक्ष के दौरान तेल का दान  करने से पितर नाराज हो सकते हैं।

2. पितृ पक्ष के दौरान भोजन का दान अत्यंत शुभ माना जाता है। लेकिन भूलकर भी पितृ पक्ष के दौरान किसी को झूठा भोजन या बासी भोजन दान ना करें क्योंकि इससे पितर नाराज हो सकते हैं।

3. पितृ पक्ष के दौरान कुछ लोग बर्तनों का दान करते हैं। लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि आप लोहे के बर्तनों का दान ना करें। दरअसल, कहा जाता है कि इससे पितर नाराज हो जाते हैं।

4. पितृ पक्ष के दौरान किसी को भी काले कपड़े दान नहीं करने चाहिए। पितृ पक्ष के दौरान हमेशा सफेद कपड़े लोगों को दान करें क्योंकि ऐसा करने से पितर खुश होते हैं।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending