पक्षियों को दाना खिलाना पुण्य का काम, जानिए इस बारे में क्या है मान्यता ?

पक्षियों को दाना खिलाना अक्सर लोग पसंद करते हैं। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति भी होती है। ज्योतिष शास्त्र में भी पक्षियों को दाना खिलाने के नियमों के बारे में बताया गया है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में पक्षियों को दाना खिलाने के लाभ के बारे में भी बताया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

तो आइए इस बारे में जाने।

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पक्षियों को डाला जाने वाला था ना ग्रहों से संबंधित होता है। ऐसे में पक्षियों को दाना डालने से ग्रह शांत होते हैं और ग्रह दोष भी दूर होते हैं।

2. वेदों और पुराणों में इस बात का जिक्र किया गया है कि पक्षियों को दाना डालने से लोगों को मानसिक बल मिलता है। साथ ही राहु का दुष्प्रभाव भी कम होता है तथा जीवन में कई क्षेत्र में इसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं इसीलिए पक्षियों को दाना खिलाना पुण्य का काम माना जाता है।

3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पक्षियों को दाना खिलाने से शारीरिक बीमारियां भी दूर होती हैं तथा व्यक्ति के कई दोष नष्ट हो जाते हैं। साथ ही इससे शरीर तेजवान भी बनता है और जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का हल भी जल्द होने लगता है।

4. पक्षियों को दाना डालने से शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति एकाग्रता और संतान की रक्षा होती है। इसलिए पक्षियों को दाना जरूर डालें क्योंकि उससे उनकी भूख तो मिलते ही है। साथ ही साथ आपको पुण्य की प्राप्ति भी होती है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending