नोएडा में रहने वालों के लिए खुशखबरी, 700 एकड़ में बनेगा ये प्रोजेक्ट

अगर आप दिल्ली से सटे नोएडा में रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।दरअसल, नोएडा निवासियों को जेवर एयरपोर्ट के साथ एक और नई सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है की यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी कई सारे बड़े डेवलपमेंट्स करने की योजना बना रही है और यह नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी है। बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और फिल्म सिटी के पास एक इंटेक्स टी बनाने की योजना पर काम कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक यमुना सिटी के सेक्टर 7 में फिनटेक सिटी के लिए 700 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। बताया जा रहा है कि यमुना सिटी के सेक्टर 7 में पिंक सिटी के लिए यमुना अथॉरिटी ने डीपीआर भी तैयार कर लिया है जहां पहले चरण में 250 एकड़ जमीन पर काम किया जाएगा खबरों की माने तो इसे मिनी मुंबई कहा जाएगा।
फिनटेक सिटी को लेकर सामने आए जानकारी के मुताबिक फिनटेक शहर में स्टॉक एक्सचेंज, ग्राउंड फंडिंग, बीमा कंपनियां,कॉरपोरेट कंपनियां, अनुसंधान और विकास सुविधाएं  तथा शॉपिंग सेंटर ईपमेंट जैसी कई सुविधाएं मौजूद होंगी।
बता दे कि वर्तमान में जहां फिनटेक सिटी को स्टाइलिश करने की बात की जा रही है।  ये सिटी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर, नोएडा से 60 किलोमीटर, गेटर नोएडा से 40 किलोमीटर ,आगरा से 130 किलोमीटर और फरीदाबाद से 53 किलोमीटर की दूरी पर होगी।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending