झारखंड में पाई जाती है ये सब्जी, मटन की तरह होता है स्वाद, 1 किलो की कीमत 1 हजार रूपये तक

झारखंड में पाई जाने वाली एक सब्जियों को शाकाहारी ओं का मटन कहा जाता है। यह सब्जी झारखंड में काफी फेमस है और लोग इसे शाकाहारी हो का मटन कहते हैं। इस सब्जी का नाम “रुगड़ा” है। रूगड़ा नाम की यह सब्जी साल के 2 महीने ही मार्केट में मिलती है लेकिन इसका स्वाद अन्य सब्जियों के मुकाबले काफी पसंद किया जाता है। बात अगर इसकी कीमत करें तो फिलहाल झारखंड में इसकी कीमत 600 से 1000 रूपये प्रति किलो तक है। यह सब्जी महंगी होती है और इसे झारखंड में बड़े चाव से खाया जाता है।

रूगड़ा नाम की ये सब्जी रांची के आस पास के जंगल में बरसात के मौसम में पाई जाती है। रूगड़ा नाम की सब्जी झारखंड के जंगलों में बरसात के मौसम में साल वृक्ष के नीचे जड़ों में पनपता है। इस सब्जी को मुंडारी भाषा में पट्टू भी कहते हैं। यह सब्जी आदिवासी समाज द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। बात अगर रूगड़ा की करें तो यह दो तरह का होता है एक सफेद और एक काला। इसकी ज्यादा मांग बरसात के पहले और मध्यकाल में होती है। इस सब्जी का स्वाद काफी अच्छा बताया जाता है और यह सब्जी स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद अच्छी होती है।

झारखंड में लोग इसे शाकाहारी लोगों का मटन कहते हैं। बात अगर इस सब्जी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की करें सब्जी में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है जिस कारण से भी यह सब्जी अपनी एक अलग महत्व रखता है। खाने में काफी स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही साथ इससे शरीर को अनगिनत फायदे भी मिलते हैं। यह सब्जी झारखंड के बाजारों में 600 से हजार रुपए प्रति किलो के तक बिकती है। कीमत ज्यादा होने पर भी लोग इसे खरीदने से पीछे नहीं हटते क्योंकि यह काफी स्वादिष्ट होता है। अपने स्वाद के कारण रूगड़ा नामक ये सब्जी झारखंड में काफी फेमस है।

Disclaimer:  यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों ,सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending