जनगणना देश के विकास को रेखांकित करने वाली प्रक्रिया – अमित शाह

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में जनगणना भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास को रेखांकित करने वाली प्रक्रिया है। आज से जनगणना साहित्य के सारे प्रकाशनों की ऑनलाइन बिक्री शुरु हो गई है। इससे शोधकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं तभी बनाई जा सकती हैं जब सटीक आंकड़े उपलब्ध हों।अमित शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अगली जनगणना के आंकड़े भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस जनगणना भवन के उद्घाटन से रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को अपना घर मिल गया है।

गृह सहकारिता मंत्री ने कहा कि जन्म और मृत्यु पंजीकरण के लिए बनाये गये वेब पोर्टल का भी आज शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु के प्रमाणपत्र का डेटा अगर विशेष पद्धति से संरक्षित किया जाए तो जनगणना के बीच के समय का आंकलन कर विकास कार्यों की प्लानिंग ठीक तरह से कर सकते हैं।

शाह ने कहा कि काफी सालों तक हमारे देश का विकास डिमांड बेस्ड और टुकड़ों – टुकड़ों में होता था। इसके कारण बजट का खर्च कई गुणा हो गया था। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर विकास की योजनाओं की प्लानिंग से कम खर्च के साथ-साथ सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी विकास होता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending