चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन है। आज के दिन माता कुष्मांडा की पूजा की जाती है चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च 2022 से शुरू हुआ है। नवरात्रि को लेकर इन दिनों बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिल रही है। बात अगर नवरात्रि की करें तो नवरात्रि साल में 4 बार आती है। इस समय चैत्र नवरात्रि का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन 9 दिनों में माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। बात अगर चैत्र नवरात्रि के करें तो चैत्र नवरात्रि के दिनों में माता दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल और शमी का पत्ता अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है।
1. बात अगर शमी के पत्ते की करें तो माता दुर्गा को शमी का पत्ता अत्यंत प्रिय है। चैत्र नवरात्रि में गुड़हल के साथ शमी का पत्ता माता दुर्गा को हर दिन चढ़ाएं आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।
2. अगर आप नवरात्रि के 9 दिनों में हर दिन माता दुर्गा को शमी का पत्ता अर्पित करते हैं तो इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी और सभी कष्टों से आपको निजात मिलेगा।
3. तंत्र शास्त्र के मुताबिक मां दुर्गा को शमी का पौधा अर्पित करने से उनकी सहायिका जया और विजया देवी प्रसन्न होती हैं। इसीलिए नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा को शमी का पता जरूर अर्पित करें। आपके हर कष्ट का निदान होगा।
4. बात अगर माता दुर्गा को शमी का पत्ता चढ़ाने की करें तो इसका भी नियम है। माता दुर्गा को शमी का पत्ता चढ़ाने से पहले इसे सिंदूर में डूबा दे और फिर देवी का ध्यान करते हुए उनके मस्तक पर शमी के पत्ते को रख दें। ऐसा करने से माता दुर्गा प्रसन्न होती है और अपनी कृपा अपने भक्तों पर बरसाती हैं। नवरात्रि के दिनों में माता दुर्गा के साथ ही भगवान गणेश को भी शमी का पत्ता अर्पित करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है।