चैत्र नवरात्रि के दिनों में घर खरीदकर लाए ये चीजें, पैसों की कमी होगी दूर

चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च से शुरू हो गया है। घर – घर में माता दुर्गा की पूजा विधि विधान से की जा रही है। नवरात्रि साल में 4 बार आती है और चारों ही नवरात्रि में बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिलती है। लोग पूजा पाठ से संबंधित सामान बाजारों में खूब खरीदते हैं। चैत्र नवरात्रि के दिनों में कुछ चीजों को जरूर खरीदना चाहिए। दरअसल, चैत्र नवरात्रि के दिनों में इन चीजों को घर लाना भाग्य बदल सकता है।
तो आइए इन चीजों के बारे में जाने।
1. कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में श्रीफल यानी कि नारियल जरूर खरीदना चाहिए। श्रीफल सामान्य नारियल से थोड़ा छोटा होता है जिन घरों में श्रीफल होता है वहां कभी धन की कमी नहीं रहती है।
2. चैत्र नवरात्रि के दिनों में अगर आप धातु का कछुआ खरीदकर घर लाते हैं तो इससे आपके घर में चल रही धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी। दरअसल, कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और नवरात्रि के दिनों में धातु का कछुआ खरीदना काफी शुभ होता है।
3. चैत्र नवरात्रि के दिनों में गोमती चक्र भी जरूर खरीद कर घर लाना चाहिए। गोमती चक्र गोमती नदी में चक्र की आकृति में पाए जाने वाले पत्थर होते हैं। मान्यता के अनुसार अगर किसी घर में गोमती पत्थर होता है तो उस घर में आर्थिक परेशानियां सामने नहीं आती हैं।
4. नवरात्रि के दिनों में बाजार से कमलगट्टे की माला खरीद कर लाना भी काफी शुभ माना जाता है। अगर आप बाजार से कमलगट्टे की माला खरीद कर लाते हैं और अपने घर के मंदिर में रखते हैं तो इससे आर्थिक परेशानियां छूमंतर हो जाती हैं।
5. चैत्र नवरात्रि के दिनों में धातु का पिरामिड खरीदना भी काफी शुभ माना गया है। दरअसल, धातु का पिरामिड खरीदना आर्थिक संपन्नता बढ़ाता है। आप चाहे तो पीतल या तांबे का पिरामिड चैत्र नवरात्रि के दिनों में खरीद कर घर ला सकते हैं। यह काफी शुभ माना गया है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending