घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय जलाएं दिया, आर्थिक परेशानियां होंगी दूर

मान्यता है कि शाम के समय दरवाजे पर दीपक जलाने से जीवन के कई काल कष्ट दूर होते हैं और घर में आर्थिक संपन्नता आती है। हिंदू धर्म में संध्याकाल यानी शाम का समय काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। कहते हैं कि इस समय घर में माता लक्ष्मी प्रवेश करती हैं इसीलिए घर के मुख्य दरवाजे पर दिया जलाना अत्यंत शुभ होता है।

धर्म शास्त्रों के मुताबिक शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभता का प्रतीक होता है। शाम का वक्त देवी देवताओं की आराधना करने का होता है और ऐसे में अगर आप घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
संध्याकाल में घर के मुख्य द्वार पर घी या फिर तेल का दीया जलाने पर धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा उस घर पर बरसाती हैं। माता लक्ष्मी की कृपा पाने से उस घर में कभी भी धन की कभी कोई कमी नहीं रहती है।
कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने से घर की दरिद्रता समाप्त होती है। इसके साथ ही सूर्यास्त के बाद मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से राहु के प्रभाव से भी निजात मिलता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending