ग्लोबल वार्मिंग : 2100 ई. तक डूब सकते है समुंद्र किनारे बसे ये देश और शहर , पढ़िए पूरी खबर

दुनिया पर ग्लोबल वार्मिंग का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हमारी पृथ्वी गर्म होती जा रही है और प्रदूषण बढ़ने के साथ ही तमाम तरह की समस्याएं भी देखने को मिलती है। वातावरण के पदूषित होने से लोग बीमार पड़ते हैं।

और इससे कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं भी सामने आती रहती हैं जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से हो रहा है जो कि पृथ्वी के लिए अच्छा नहीं है। सबसे मुख्य बात यह है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से समुद्र का लेवल भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

समुद्र का जलस्तर अगर ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले समय में वैज्ञानिक कहते हैं कि दुनिया के कई ऐसे शहर और देश हैं जो कि डूब जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही शहरों और देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लेकर कहा जा रहा है कि 2100 तक ये जगहें है जो समुद्र में समा सकती हैं।

तो आइए इस बारे में जाने।
1. समुद्र का जल स्तर बढ़ने के कारण डूब जाने की स्थिति वाली लिस्ट में माले – मालदीव सबसे पहले नंबर पर आता है। दरअसल, इसका 77 प्रतिशत हिस्सा समुद्र में समा जाएगा। वैज्ञानिकों की मानें तो माले मालदीव के आसपास समुद्र का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है और 2100 तक माले मालदीव का 77% हिस्सा डूब सकता है।
2. समुद्र का जल स्तर अगर इसी प्रकार बढ़ता रहा तो किरीबाती और ओशिनिया यह देश भी डूब सकता है। बताया जा रहा है कि समुद्र का जलस्तर बढ़ने के कारण इस देश का दो तिहाई हिस्सा पानी में समा सकता है।
3. समुद्र का जल स्तर बढ़ने के कारण बांग्लादेश का ढाका समुद्र में डूबने वाले देशों की लिस्ट में शामिल है। दरअसल, यहां 32 मिलियन लोग समुद्र का जलस्तर बढ़ने के कारण बेघर हो सकते हैं।
4. समुद्र का जल स्तर बढ़ने के कारण भारत भी प्रभावित हो सकता है। भारत के 27 प्रतिशत लोग समुद्र किनारे रहते हैं। ऐसे में अगर समुद्र का जलस्तर जलवायु परिवर्तन के कारण बड़ा तो भारत भी इससे प्रभावित हो सकता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending