सुबह के नाश्ते से लेकर रात का खाना शरीर को दुरुस्त बनाए रखने के लिए लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन विशेषज्ञ खासतौर पर कहना है कि रात के खाने पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए, क्योंकि रात का भोजन न केवल आपकी सेहत से जुड़ा होता है बल्कि इससे आपकी नींद पर भी असर पड़ता है। यदि रात के वक्त अच्छा खाना खाएंगे तो लाजमी है आपको नींद भी अच्छी आएगी और हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे। मगर इस दौरान एक बात का अवश्य ध्यान रखें ध्यान रहे कि रात के खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपकी सेहत के फायदेमंद हो, क्योंकि बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि रात में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
1.बहुत ज्यादा मसालेदार खाना
रात के समय में हमेशा मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे अपच और सीने में जलन की दिक्कत पैदा हो सकती है। इसके अलावा विशेषज्ञो का कहना है मसाले में मौजूद केमिकल इंद्रियों को जगा देते हैं, जिसकी वजह से रात में सोने में परेशानी हो सकती है।
2.रात में नहीं करें केले का सेवन
यूं तो केले को प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है, क्योंकि केले में विटामिन और पोषक तत्वों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस फल को पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, परन्तु ध्यान रहे रात में सोने से पहले केले का सेवन कतई नहीं करना चाहिए। इससे आपको कफ पैदा होने कि परेशानी झेलनी पड़ सकती है। साथ ही अपच जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
3.सेब पहुंचता है नुक्सान
यूं तो सेब खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सेब में काफी मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। दरअसल सेब फाइबर और पेक्टिन में समृद्ध होता है, इस कारण रात में इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि रात के समय सेब खाने से अनुचित नींद या पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

4.शराब का सेवन
रात में सोने से पहले शराब का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। रात के वक्त शराब पीने से पाचन तंत्र पर बेहद बुरा असर पड़ता है। साथ ही नींद की परेशानी से भी जूझना पड़ सकता है। अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि वे रात के समय अधिक मात्रा में शराब पी लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ की मानें तो शराब का अधिक सेवन आपकी प्रतिरोधी क्षमता को कमजोर कर सकता है। इसलिए केवल रात के समय ही नहीं बल्कि जितना हो सके शराब का सेवन कम करें।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी सामान्य जानकारी प्रदान करती है। ये किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए ध्यान रहे इन पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर की सलाह एक बार अवश्य लें।