गर्मी के मौसम में हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। इस मौसम में हमें वैसे खानपान से दूरी बनानी होती है जो शरीर को गर्म कर दे या फिर पाचन की समस्या पैदा कर दे। सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी होता है। अगर आप सुबह के समय नाश्ता करते हैं तो इससे आप दिन भर खुद को ऊर्जावान महसूस करते हैं और स्वास्थ्य के लिहाज से सुबह का नाश्ता काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर गर्मियों के मौसम में नाश्ते में क्या खाया जाए ? इस आर्टिकल में हम आपको इसी का जवाब देने जा रहे हैं
तो आइए इस बारे में जानते हैं।
1. बात अगर गर्मी के मौसम में नाश्ते में क्या खाया जाए इसकी करें तो गर्मी के मौसम में नाश्ते में हल्का और हल्दी खाने की सलाह दी जाती है। गर्मियों के मौसम में आप नाश्ते में पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है और इससे शरीर मजबूत बनता है।
2. गर्मियों के मौसम में नाश्ते के रूप में कच्चा पनीर दिखाया जा सकता है। पनीर कैल्शियम से भरपूर होता है और ब्रेकफास्ट में कच्चा पनीर खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। बता दें कि कच्चा पनीर बॉडी को कई सारे पोषक तत्व देता है जिससे शरीर मजबूत बनता है। साथ ही साथ गर्मियों के मौसम में पनीर खाना शरीर को हाइड्रेटेड भी बनाए रखता है।
3. गर्मी के मौसम में आप इडली और सांभर भी सुबह के नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। यह काफी हेल्दी भी होता है और काफी स्वादिष्ट भी। ये आसानी से पच भी जाता है। इसीलिए गर्मी के मौसम में इटली सांभर का नाश्ता काफी फायदेमंद होता है।
4. गर्मियों के मौसम में आप पोहे को भी ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। पोहा सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और गर्मियों के मौसम में नाश्ते के रूप में यह एक हेल्थी ऑप्शन है। बात अगर वही की करें तो वह में मूंगफली, नारियल और धनिया के पत्ते मिलाए जाते हैं जिसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। पोहे का सेवन नियमित तौर पर करने से वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों, सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।