वर्तमान में गर्मियों का मौसम चल रहा है और गर्मी के इस मौसम में ठंडी चीजें पीना और ठंडी चीजें खाना हर व्यक्ति को पसंद होता है। गर्मी के इस मौसम में हमें ऐसे पेय पदार्थ पीने का मन होता है जो हमें ठंडक दिलाए और जो पाचन के लिहाज से भी अच्छा हो। आपने सत्तू का नाम जरूर सुना होगा।
यह एक बेहतर पेय पदार्थ है। सत्तू को गूथ कर इसकी रोटी भी बनाई जाती है। सत्तू एक स्वादिष्ट हेल्थ ड्रिंक है। गर्मियों के मौसम में सत्तू का सेवन करना शरीर कोलू से बचाता है और साथ ही पाचन को बेहतर करता है। सत्तू से लोग ठंडी और स्वादिष्ट ड्रिंक बनाकर पीना पसंद करते हैं।
गर्मी के मौसम में सत्तू पीना काफी फायदेमंद रहता है। अगर आप खराब पाचन और गैस्ट्रिक और अपच की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको गर्मी के इस मौसम में सत्तू जरूर पीना चाहिए। सत्तू स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि गर्मियों के इस मौसम में बाजारों में सत्तू का ड्रिंक बेचा जाता है।
सत्तू का ड्रिंक बनाने के लिए इसमें काला नमक नींबू पुदीना और प्याज का प्रयोग किया जाता है। सत्तू खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को अगर सत्तू को आटे की तरह गूंथ कर इसकी रोटियां बना कर खिलाई जाए तो यह काफी फायदेमंद माना गया है।
सत्तू का सेवन शरीर को मजबूत बनाने का भी कार्य करता है। सत्तू का सेवन करने से गर्मी के मौसम में शरीर ठंडा रहता है और शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है जिससे लू नहीं लगती है। गर्मी के इस मौसम में सत्तू का सेवन करना बहुत देर तक भूख लगने भी नहीं देता है जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
सत्तू की खासियत यह है कि इससे कई प्रकार के पकवान भी बनाए जाते हैं जैसे कि आपने लिट्टी चोखा के बारे में सुना होगा। लिट्टी चोखा बनाने में सत्तू का प्रयोग किया जाता है। सत्तू इस तरह कई प्रकार के पकवानों को बनाए जाने में काम आता है। गर्मियों के मौसम में अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको सुबह सुबह एक गिलास सत्तू का ड्रिंक जरूर पीना चाहिए इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।