हाई ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी दिक्कतें लोगों को काफी परेशान करती हैं। इन से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। इसके लिए लोग दवाइयां खाते हैं और कई प्रकार के विशेष उपाय भी करते हैं। लेकिन कई बार इन सब से भी फायदा नहीं मिल पाता है। आज हम आपको कलौंजी का सेवन करने के फायदे के बारे में बताने जा रहे है।
तो आइये इस बारे में जाने।
1. हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी के बीजों की सहायता ली जा सकती है। कलौंजी के बीजों में फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन B12 इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर कलौंजी के बीजों का सुबह सुबह खाली पेट सेवन किया जाए तो इससे कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती है।
2. सुबह – सुबह खाली पेट अगर आप कलौंजी कि चाय पीते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर के बढ़े हुए वजन को भी कम करने में काफी मदद मिलती है। इस तरह वेट लॉस के दिशा में मेहनत कर रहे लोगों के लिए कलौंजी की चाय फायदेमंद साबित हो सकती है।
3. रोज सुबह गर्म पानी में कलौंजी और शहद मिलाकर पीने से अस्थमा की समस्या में काफी राहत मिलती है। रोज सुबह सुबह गर्म पानी में कलौंजी और शहद मिलाकर पीना अस्थमा की समस्या को दूर कर सकता है।
4. सुबह – सुबह खाली पेट शहद के साथ कलौंजी के बीजों का सेवन करना याददाश्त को भी मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इस से अल्जाइमर जैसे रोग से बचाव भी होता है।
5. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए खाली पेट गुनगुने पानी में कलौंजी का तेल डालकर पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों को सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में कलौंजी का तेल डालकर जरूर पीना चाहिए।
6. कलौंजी के बीज कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाव करते हैं । अगर सुबह खाली पेट कलौंजी का सेवन किया जाए तो उससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। दरअसल ये फ्री रेडिकल से शरीर को बचाता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।