क्या गर्मियों में बादाम खाना चाहिए ?

आयुर्वेद में बादाम को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है | बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है | बादाम खाने से  हम शारीरिक और मानसिक रूप से   कई बीमारियों से अपना  बचाव कर सकते हैं | बादाम में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होने  साथ कई विटामिन भी होते हैं | लेकिन सवाल ये है कि हमें स्वास्थ्य लाभ देने वाला बादाम  क्या गर्मियों में  खाना चाहिए ?
वैसे तो बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए बादाम का सेवन गर्मियों में कम से कम  करें | अन्यथा आपके शरीर में गर्मीं के बढ़ने से कई  स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा  जाएंगी |
विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों   सेवन  करें जब  पानी में भीगे हुए हों | भीगे हुए बादाम पाचन तंत्र के लिए अच्छे होते हैं | भीगे बादाम  पचने में आसान होने के साथ साथ कब्ज से भी छुटकारा दिलाते हैं | भीगे बादाम के सेवन से अपच और बदहजमी की समस्या नहीं होती |
अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते या एक्टिव लाइफ नहीं जीते तो बादाम का सेवन कम से कम करें , क्योंकि बादाम में फैट और कैलोरी दोनों की मात्रा अधिक होती है | बादाम का ज्यादा सेवन आपको मोटापे का शिकार बना देगा अगर आप कैलोरी बर्न  नहीं करते |
अगर बादाम कड़वा हो तो भूल कर भी ना खाएं | कड़वे बादाम में हाइड्रोकोयनिक एसिड पाया जाता है जो सेहत के लिए खतरनाक होता है | इससे शरीर में टॉक्सिक लेवल बढ़ जाता है और नर्वस सिस्टम कमजोर होने लगता है |
बादाम में विटामिन ई की अधिकता होती है इसलिए अगर आप ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं तो डायरिया  , मोटापा  और चक्कर आने की परेशानियों का सामना भी कर सकते हैं |  इसलिए गर्मियों में बादाम का सेवन  करें  , लेकिन कम मात्रा में और भिगो कर | 

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending