क्या आप जानते है? चेहरे पर पिंपल्स का इलाज करना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

चेहरे पर अगर पिंपल्स आ जाए तो कई बार लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। चेहरे पर पिंपल्स आना किसी को भी अच्छा नहीं लगता। चेहरे पर पिंपल आना चेहरे की खूबसूरती को भी कम करने का कार्य करता है। ऐसे में सवाल यह है कि किस प्रकार से चेहरे पर पिंपल को ना आने दिया जाए या फिर चेहरे पर पिंपल को किस प्रकार से समाप्त किया जाए।

चेहरे पर पिंपल्स आने के कई कारण होते हैं। जैसे कि तनाव और भोजन में पोषक तत्वों की कमी इसका मुख्य कारण होते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर इनका सेवन आप करते हैं तो पिंपल से छुटकारा पाने में आपको काफी सहायता मिलेगी।

तो आइए इस बारे में जाने।

1. चेहरे पर उगाए पिंपल्स पर एलोवेरा जेल को 25 मिनट तक लगाने के बाद धो लेना और ऐसा नियमित तौर पर करना पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

2. इसके अलावा एक चम्मच सेब के सिरके में आधा चम्मच पानी मिलाकर कॉटन की मदद से पिंपल्स वाली जगह पर लगाना और 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लेना पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

3. अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाए तो आपको लहसुन का सहारा लेना चाहिए। लहसुन की चार से पांच कलियों को पीसकर इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बना ले। इसके बाद इसे चेहरे के पिंपल्स पर लगाने के 10 मिनट बाद धोने से पिंपल से काफी छुटकारा मिलता है। हालांकि शर्त यह है कि आपको यह नियमित तौर पर कुछ दिनों तक करना होता है।

4. चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाना भी आपको पिंपल से छुटकारा दिला सकता है। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी में एंटीमाइक्रोब रियल गुण पाए जाते हैं जो कि पिंपल से छुटकारा दिलाने में काफी मदद करते हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों, सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending