क्या आप जानते हैं खड़े होकर पानी पीने से क्या होता है ?

पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी है। अगर गर्मी के इस मौसम में कम पानी पिया जाए तो शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। पानी पीने का भी तरीका है। कई लोग खड़े होकर पानी पीते हैं तो कई लोग बैठकर पानी पीते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों  और आयुर्वेद की माने तो खड़े होकर पानी पीना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको खड़े होकर पानी पीने के नुकसान के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

तो आइए इस बारे में जानते हैं।

1. बड़े बुजुर्ग अक्सर हमें खड़ा होकर पानी पीने से मना करते हैं। दरअसल, इससे घुटने खराब हो जाते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए वर्ना इससे घुटनों पर बुरा असर पड़ता है।
2. खड़े होकर पानी पीने से यह बिना फिल्टर नीचे पेट की तरफ तेजी से चला जाता है। इससे इंप्योरिटी पित्त से में जाती है जिससे किडनी पर बुरा असर पड़ता है। इसीलिए खड़े होकर पानी कभी भी नहीं पीना चाहिए। आप कितनी भी जल्दी में हो 1 मिनट के लिए बैठकर ही पानी पिए इससे शरीर को फायदा मिलेगा।
3. खड़े होकर पानी पीने से पानी जॉइंट्स में जमा हो जाता है जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है। इससे गठिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
4. खड़े होकर पानी पीना डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी असर डालता है। खड़े होकर पानी पीने से लिक्विड चीजों का संतुलन बिगड़ जाता है और बदहजमी बढ़ती है जिससे पाचन पर असर पड़ता है।
5. खड़े होकर पानी पीना लीवर के लिए भी अच्छा नहीं है। खड़े होकर पानी पीने से पानी डाइजेस्टिव  सिस्टम में होते हुए तेजी से गुजर जाता है। इससे फेफड़े और दिल पर नुकसान पहुंचता है।
Disclaimer:  यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों, सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending