काफी फायदेमंद है पपीता के छिलके, यूं ही ना फेंके

पपीते का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। पपीता ही केवल एक ऐसा फल है जिसमें सभी प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं। सुबह और दोपहर को पपीते का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप भी पपीते के छिलके को कचरे के डब्बे में फेंक देते हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि पपीते की तरह ही पपीते का छिलका भी फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको पपीते का छिलका किस प्रकार से उपयोग में लाया जा सकता है इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

तो आइए इस बारे में जानते हैं।

1. पपीते के छिलके से आप अपनी चेहरे को चमका सकते हैं। पपीते के छिलके को धूप में पहले सुखा लें और उसका पाउडर बनाकर इस्तेमाल करें। इस तरह से चेहरे की खूबसूरती को आप पपीते के छिलके से बढ़ा सकते है।
2. पपीते के छिलकों को आप खाद के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। रासायनिक खादों में कई ऐसी चीज मिले होते हैं जो पौधों की गुणवत्ता और पौधों पर असर भी डालते हैं, लेकिन अगर आप पौधों की जड़ों में पपीते के छिलकों को डालेंगे तो इससे बेहतर परिणाम मिलते हैं। बता दें कि पपीते के छिलके में प्रोटीन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो खाद के रूप में पौधों को बढ़ने में मदद करते हैं।
3. पपीते के छिलके का जूस बनाकर पीना भी किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, पपीते के छिलके का जूस कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को दूर करता है। इसके अलावा पपीते के छिलके में एंटी एजिंग गुण भी होते हैं और पपीते के छिलके का जूस शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है।

Disclaimer:  यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि  V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending