दिल्ली से सटे नोएडा एक बेहतरीन शहर है। इस शहर में कई ऐसे सस्ते मार्केट से जहां आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। नोएडा को एंटरटेनमेंट सिटी भी कहा जाता है। दिल्ली से सटे नोएडा अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यहां कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस है और ये शहर मीडिया का भी गढ़ है। आज हम आपको दिल्ली से सटे नोएडा के कुछ मार्कट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सस्ती शॉपिंग के लिए काफी फेमस है।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और सस्ता शॉपिंग करना चाहते हैं तो आपको नोएडा के अट्टा मार्केट जरूर जाना चाहिए। यह नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो के पास स्थित है। ये मार्केट नोएडा की सबसे फेमस मार्केट हैं। आपको फैशन एक्सेसरीज, हैंडबैग, फुटवेयर यहां किफायती कीमत पर मिल जाएंगी। दिल्ली एनसीआर के लोग यहां शॉपिंग के लिए जरूर आते है।
2. आप नोएडा के सावित्री मार्केट में किचन का सामान काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। शॉपिंग के लिए नोएडा में यह एक बेहतरीन जगह है। यहां अक्सर महिलाओं किचन से जुड़ी चीजें खरीदने पहुंचती है क्योकि यहां काफी किफायती दरों पर किचन के समान मिल जाते हैं।
3. शॉपिंग के लिए आप नोएडा के इंदिरा मार्केट का भी रुख कर सकते हैं। यहां आप इलेक्ट्रॉनिक सामान सस्ते में खरीद सकते हैं और इलेक्ट्रॉनिक सामानों का मरम्मत भी सस्ते दामों में करवा सकते हैं। दिल्ली एनसीआर के अक्सर लोग इस मार्केट में अपने जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने आते हैं।
4. शॉपिंग के लिए आप नोएडा के नवदुर्गा मार्केट का भी रुख कर सकते हैं। ये मार्केट सस्ते कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए काफी फेमस है। आप अगर कभी शॉपिंग पर मूड में रहे तो नोएडा के नवदुर्गा मार्केट जरूर पहुंचे।