हिंसा ग्रस्त सूडान से भारतीयों को लगातार निकाला जा रहा ह। सूडान में इस समय जिस प्रकार का माहौल है किसी भी देश के नागरिक इस समय वहां सुरक्षित नहीं है। इस को देखते हुए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है जिसके तहत भारत अपने नागरिकों के 10वें जत्थे को सुरक्षापूर्वक बाहर निकाल लिया है।
भारतीय नागरिकों को सूडान से लगातार ऑपरेशन कावेरी के तहत भारत लाया जा रहा है। सूडान में भारतीयों को सऊदी शहर जेद्दा लाया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली ने संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश से ऑपरेशन कावरी जारी रखा है।
सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच इस बचाओ अभियान के तहत भारत में फंसे भारतीयों को निकाल रहा है। बता दें कि भारतीयों को सूडान से लगातार सफलतापूर्वक निकाला जा रहा है जिसमें सऊदी अरब ने भारत की मदद की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी।