उम्र के हिसाब से इंसान का वेट भी होना चाहिए सही, नहीं तो कई बीमारियां होने का रहता है खतरा

स्वस्थ रहने के लिए शरीर के वजन का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है। उम्र के हिसाब से इंसान का वेट कितना होना चाहिए इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाना चाहिए। किसी भी उम्र के लोग का वजन काफी मायने रखता है। अगर सही समय पर इसका ध्यान ना दिया जाए तो लोग मोटापे के शिकार होने लगते हैं या फिर काफी कम वजन होने पर भी अन्य परेशानियां देखने को मिलती हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं उम्र के हिसाब से बच्चों से लेकर बड़ों तक का वजन कितना होना चाहिए।

तो आइए इस बारे में जाने।

1. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार नवजात बच्चे का वजन 3.3 किलोग्राम होना चाहिए। नवजात बच्चे का वजन अगर इतना रहता है तो बच्चे स्वस्थ रहते हैं।

2. इसके आगे 2 से 5 महीने के लड़के का वजन 6 किलो और लड़की का वजन 5.4 किलो तक होना चाहिए। साथ ही 1 साल तक के लड़के का वजन 10 किलो और 1 साल तक की लड़की का वजन 9.5 किलो तक रहना सही
माना जाता है।

3. वही 2 से 5 साल तक के बच्चों में लड़के का वजन 12.5 किलो और लड़की का वजन 11.8 किलो तक अगर हो तो बच्चे कई बीमारियों से बचे रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं।

4.  इसके साथ ही  6 से 8 साल तक के बच्चों में लड़को का वजन 15 से 18 किलो और लड़की का वजन 14 से 17 किलो तक होना सही माना जाता है।

5. इसके साथ ही 9 से 11 साल तक की लड़के का वजन अगर 28 से 31 किलो और लड़की का वजन 28 से 31 किलो तक हो तो यह अच्छा रहता है। साथ ही 15 से 20 साल तक की लड़के का वजन 32 से 38 किलो और लड़की का वजन 32 से 36 किलो होना जरूरी होता है।

6. इसके साथ ही 15 से 20 साल तक की लड़के का वजन 40 से 50 किलो और लड़की का वजन 45 किलो तक होना अच्छा माना गया है।

7. अब अगर बात 21 से 30 साल तक की करें तो 21 से 30 साल तक के पुरुषों का वजन 70 किलो और महिलाओं का वजन 60 से 65 किलो तक होना चाहिए।

8. 31 से 40 साल तक के पुरुषों का वजन 75 किलो और महिलाओं का वजन 60 से 65 किलो तक होना स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा माना जाता है।

Disclaimer:  यहां बताई गई सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। कृपया यहां बताए गए उपायों, सलाह या फिर विचार पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्पष्ट किया जाता है कि  V3 News India यहां बताई गई किसी भी स्वास्थय संबंधी जानकारियों , सलाह या फायदे की पुष्टि नहीं करता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending