वेजीटेरियन ओर नॉनवेजिटेरियन खाना अलग-अलग पोषण देता है। कई लोगों के मन में यह बात होता है कि नॉनवेज खाना हमेशा शाकाहारी खाने से मजबूत होता है और शरीर को शाकाहारी खाने के मुकाबले ज्यादा फायदे दिलाता है लेकिन यह पूरी तरह सच भी नहीं है। आज हम आपको पांच ऐसे शाकाहारी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोषण के मामले में नॉन वेजीटेरियन फूड्स को टक्कर देते हैं।
तो आइए इस बारे में जाने।
1. जब भी बात प्रोटीन की आती है तो लोग के माइंड में सबसे पहले अंडे का ख्याल आता है। अकसर लोग सोचते हैं कि अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है लेकिन ऐसा भी नहीं है। दरअसल, ऐसी कई चीजें हैं जो कि प्रोटीन से भरपूर होती है जैसे कि 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा कैल्शियम फाइबर और अन्य पोषक तत्व सोयाबीन में पाए जाते हैं। तो इसीलिए आप अगर एक शाकाहारी है तो आप सोयाबीन का सेवन करें इससे आपको भरपूर प्रोटीन मिलेगा।
2. शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप बादाम का भी सेवन कर सकते हैं। दरअसल 8 से 10 ग्राम बादाम में 12 ग्राम प्रोटीन मिलता है तो ऐसे में बादाम प्रोटीन का एक रिच सोर्स है जिसे खाकर प्रोटीन की कमी दूर की जा सकती है।
3. शरीर में प्रोटीन की कमी के लिए आप राज में का भी सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सौ ग्राम राजमा में 24 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा राजमा में आयरन, कॉपर, फॉलेट, मैग्निशियम, कैलशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
4. शरीर में प्रोटीन की कमी के लिए आप मूंगफली का भी सेवन कर सकते हैं। मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। मूंगफली का अधिक लाभ लेने के लिए आप इसे रात में पानी में भिगो दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें इससे काफी फायदा।