अनार के जूस के 5 फायदे जान कर हो जायेंगे आप हैरान

अनार एक ऐसा फल है जिसके नियमित सेवन से हमें अच्छा स्वास्थ्य मिलता है।रोज अनार का जूस पीने से चेहरे पर निखार आता है। साथ ही ये कील-मुंहासों की समस्या में भी फायदेमंद है।

अनार वैसे तो बहुत फायदेमंद होता है हर डॉक्टर हर किसी को अनार खाने या उसके जूस पीने की सलाह देता है। अनार के सेवन करने से बॉडी में खून की कमी दूर हो जाती हैं और बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा तो शरीर हर बीमारी से मुक्त रहेगा इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहेगा और शरीर में ताकत भी बना रहेगा। 

नियमित सेवन करने से बीमारी पड़ने की संभावना कम हो जाती है और इसके चूर्ण से बीमारियां हमसे कोसों दूर भागती हैं  और साथ ही रक्त वाहिकाओं में सूजन को कम करता है।

  1.  यह एथेरोस्क्लेरोसिस को कम करने के लिए जाना जाता है, जो हृदय रोग के प्रमुख कारणों में से एक है। अगर धमनियों में रुकावट पैदा हो जाए तो हृदय और मस्तिष्क तक खून का पहुँचना रुक सकता है। इस जूस को पीने से ऐसा होने की संभावना कम हो जाती है।
  1. जो प्रेग्नेंट महिलाएं अनार का जूस पीती हैं, उनका बेबी हेल्दी और फिट होता है। डॉक्टरों का मानना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान खून की कमी हो तो समय से पहले डिलीवरी होने की संभावना रहती है।  इसलिए अनार खाना चाहिए क्योंकि अनार खाने से खून की कमी दूर होती है और सही समय पर नॉर्मल डिलीवरी होती है। 
  2. अनार हाई बीपी को कम करने के लिए भी जाना जाता है। यह रस दिल के रोगियों की रक्त वाहिकाओं में हुई क्षति और सूजन को कम करता है। यह एक प्राकृतिक एस्पिरिन है, जो खून को गाढ़ा होने और थक्के बनने से रोकता है। यह खून को पतला करने का भी कार्य करता है, जिससे खून शरीर के हर कोने तक आसानी से पहुँच जाता है
  1. अनार हाई बीपी को कम करने के लिए भी जाना जाता है। यह रस दिल के रोगियों की रक्त वाहिकाओं में हुई क्षति और सूजन को कम करता है। यह एक प्राकृतिक एस्पिरिन है, जो खून को गाढ़ा होने और थक्के बनने से रोकता है। यह खून को पतला करने का भी कार्य करता है, जिससे खून शरीर के हर कोने तक आसानी से पहुँच जाता है।
  1. अनार के रस में फ्रुक्टोज होता है, यह अन्य फलों के रस के रूप में रक्त शर्करा के स्तर को नहीं बढ़ाता है। अध्ययनों से पता चला है कि जिन शुगर के रोगियों ने दो सप्ताह तक अनार के रस का सेवन किया उनके रक्त शर्करा के स्तर में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
  1. अनार का रस शरीर में मुक्त कणों को समाप्त करता है और कैंसर व अन्य बीमारियों का बढ़ना रोकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में विषाक्त पदार्थों को बेअसर करने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं को उत्तेजित करती है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है।रोज़ एक गिलास अनार का रस पीने से प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों में कैंसर कोशिकाओं का बढ़ना धीमा हो सकता है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending