अच्छा समय आने पर मिलते है कुछ ऐसे संकेत, जानिए क्या हैं वे संकेत

हर व्यक्ति के जीवन में अच्छा और बुरा समय आता है। जब हमारा बुरा समय चल रहा होता है तो हम काफी दुखी होते हैं और हमारे मन में कई प्रकार के ख्याल आते रहते हैं। कहते हैं बुरा वक्त जल्दी गुजरता नहीं है। हम हमेशा यही सोचते हैं कि यह वक्त जितनी जल्दी गुजर जाए उतना ही अच्छा रहेगा। लेकिन जब अच्छा समय चल रहा होता है।

तो ठीक इसके विपरीत हमारे मन में ख्याल होते हैं कि समय हमेशा अगर ऐसा ही रहे तो कितना अच्छा रहेगा। कहा जाता है की अच्छा उस समय आने से पहले इंसान को इसके संकेत मिलते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं

तो आइए इस बारे में जाने।

1. कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है तो उसके संकेत उसे मिलने लगते हैं। जैसे कि अगर आपकी नींद ब्रह्म मुहूर्त में खुलने लगे तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
2. कई बार आप अचानक खुश होना चाहते हैं और अचानक खुश होने का मन करता है। इसका मतलब है कि भगवान आपको कुछ अच्छे संकेत दे रहे हैं और आपके जीवन में बहुत ही जल्दी खुशी का अनुभव होने वाला है।
3. अगर आपके घर में प्रतिदिन गौ माता का आगमन हो रहा है या गौमाता अगर आप से भोजन के लिए गुहार लगाती हैं तो इससे शुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा पक्षियों की चाह चाहट भी अच्छे समय का संकेत देती है।
4. ऐसी भी मान्यता है कि अगर छोटे बच्चे या फिर से शुरू आपको देखकर मुस्कुरा देते हैं तो आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। माना जाता है कि बच्चों का लोगों को देखकर हंसना या मुस्कुराना सकारात्मकता आने का संकेत होता है।
5. अगर कभी आपको अब सपने में मंत्र सुनाई देते हैं तो यह भी अच्छे समय आने का संकेत होता है। इसके अलावा गायत्री मंत्र, घंटा या शंख की आवाज अगर आपको नींद में सुनाई देती है तो इसे काफी शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है।

More articles

- Advertisement -

ताज़ा ख़बरें

Trending